उत्तराखंड के हर कोने में लहराए तिरंगा – सीएम धामी ने दिखाई देशभक्ति की राह

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक नमन करते हुए सभी प्रदेशवासियों से अभियान में भागीदारी की अपील की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज एक राष्ट्रीय जनआंदोलन बन चुका है, जो हर नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना को और भी प्रगाढ़ कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ धाम को आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन बनाने का मास्टर प्लान, सीएम धामी ने दिव्य स्वरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आशा, गर्व और आत्मसम्मान का प्रतीक है।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल पहाड़ी जिलों में हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बहुत हल्की वर्षा व सभी पर्वतीय जनपदों में बिजली चमक व 30-40 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों, कार्यालयों और दुकानों पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं। साथ ही, तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर harghartiranga.com पोर्टल पर साझा कर इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: 19 साल का युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार | रामनगर से बनभूलपुरा तक पुलिस का एक्शन

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज हम जो आज़ादी की हवा में सांस ले रहे हैं, वह उनकी अद्वितीय बलिदान और त्याग की देन है। हमें इस स्वतंत्रता की गरिमा बनाए रखते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Ad_RCHMCT