बिग ब्रेकिंग-(हल्द्वानी) चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, शातिर अपराधी मोहनिया भी शामिल

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Haldwani-रविवार को पुष्पा देवी पत्नी विक्रम सिह मेहरा निवासी टनकपुर रोड, वार्ड न0 14, जवाहर नगर हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी कि शनिवार को उसके पुत्र त्रिलोक सिह मेहरा पुत्र विक्रम सिह मेहरा निवासी टनकपुर रोड वार्ड न0 14, जवाहर नगर हल्द्वानी को सायं के समय किसी काम से रोडवेज स्टेशन की तरफ जाते हुए  02 नामजदों द्वारा रोडवेज स्टेशन के पास, शमा होटल के सामने जान से मारने की नियत से चाकू से वार किया गया जिससे उसके बेटे को गंभीर चोट आई और जिसे सुशीला तिवारी में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी पर एफ0आई0आर0–110/2025 धारा 109 बीएनएस बनाम महेन्द्र सिह व नवीन पटवाल के पंजीकृत कर तफ्तीश उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा सम्पादित की जा रही है ।

श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा तत्काल मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। जिन निर्देशों के क्रम में श्री प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा श्री राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त दोनो अभियुक्तगणो को जवाहर नगर को जाने वाले रेलवे क्रॉसिग, रेलवे कालोनी के पास से घटना में प्रयुक्त दो स्लाइडिंग सार्प ब्लैक वाले MILES PN1801 कम्पनी के चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियोग में धारा 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी ।  घटना में शामिल आरोपी मोहनिया शातिर किस्म का अपराधी है और पूर्व में भी यह कई मामलों में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

बरामदगी – घटना में प्रयुक्त दो स्लाइडिंग सार्प ब्लैक वाले MILES PN1801 कम्पनी के चाकू

गिरफ्तार अभियुक्त
1. महेन्द्र सिह बिष्ट उर्फ मोनिया S/O स्व0 श्री मदन सिह बिष्ट R/O ग्राम रैपड़ थाना दन्या जिला अल्मोडा, उम्र- 36 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

2. नवीन पटवाल S/O श्री मनोहर सिह पटवाल R/O पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, दुर्गापुर, वीरभट्टी जिला नैनीताल, उम्र- 35 वर्ष।

गिरफ्तारी पुलिस टीम-
1- उ0नि0 अनिल कुमार –चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव।
2- कानि0 860 ना0पु0 प्रकाश बडाल – चौकी भोटिया पड़ाव।
3-  कानि0 अरविन्द नयाल – चौकी भोटिया पड़ाव।

Ad_RCHMCT