युवती से छेड़छाड़ पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट, पुलिस पहुंची तो बाइकें छोड़ हुए फरार

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। स्थानीय युवती से छेड़छाड़ पर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गये। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी छात्र अपनी बाईकें छोड़कर मौके से फरार हो गये। पुलिस उन बाईकों को लेकर कोतवाली आ गयी।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: नैनीताल में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम का आदेश जारी!

उक्त मामला कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत बीएसएमपीजी काॅलेज का है। घटना की बाबत कोतवाल बीएल भारती ने बताया कि आज सुबह बीएसएमपीजी काॅलेज के कुछ छात्र एक युवती से छेड़छाड़ के कारण आपस में मारपीट कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ-बद्रीनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार: मुख्य सचिव ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, कूड़ा प्रबंधन के लिए बनेगा 'एकीकृत प्लान'

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी छात्र पुलिस की गाड़ी का हूटर की आवाज सुनकर भाग गये। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT