उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) श्रीकेदारनाथ के मेरु सुमेरु पर्वत पर फंसे तीर्थयात्री के लिए देवदूत बने SDRF जवान,किया सकुशल रेस्क्यू,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

जनपद रुद्रप्रयाग- श्रीकेदारनाथ के मेरु सुमेरु पर्वत पर फंसे तीर्थयात्री के लिए देवदूत बने SDRF जवान,किया सकुशल रेस्क्यू

शुक्रवार को जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि श्रीकेदारनाथ से भैरव मंदिर की तरफ 03 से 04 किमी आगे मेरु सुमेरु पर्वत के पास एक तीर्थयात्री मौसम खराब होने व भारी बर्फबारी के बीच फंसा हुआ है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक समर्थन: 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया विजन; 16 सितंबर को घोषित होंगे परिणाम

उक्त सूचना पर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

SDRF जवानों द्वारा अत्यधिक विकट परिस्थितियों, दुर्गम मार्ग व भारी बर्फबारी के बीच अदम्य साहस का परिचय देते हुए लगभग 04 किमी पैदल बर्फ पर चलकर , उक्त श्रद्धालु तक पहुँच बनाई गई। तत्पश्चात वैकल्पिक साधनों का प्रयोग करते हुए पूर्ण सुरक्षा के साथ उक्त श्रद्धालु को सुरक्षित केदारनाथ लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल उपचार हेतु विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।SDRF जवानों द्वारा मौके की संवेदनशीलता को देखकर अत्यंत दक्षता से कार्य किया गया। क्षणभर की देरी भी प्राण घातक सिद्ध हो सकती थी क्योंकि मैदानी इलाके से आकर उच्च तुंगता क्षेत्र में मार्ग से भटक कर अकेले इतने विषम मौसम में जीवित रहना अत्यंत दुष्कर था।श्रद्धालु द्वारा इतने विकट समय में उनकी सहायता करने के लिए SDRF का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

श्रद्धालु का विवरण:-

सचिन गुप्ता उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी- वृंदावन, उत्तर प्रदेश

Ad_RCHMCT