ओखलकांडा में बारात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत, पांच घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से एक और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के दूरस्थ ओखलाकांडा क्षेत्र के कौंता-पटरानी मोटर मार्ग पर रविवार रात एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। यह वाहन एक बारात से लौट रहा था। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का रोडमैप; यूसीसी, सुशासन, ऑल-वेदर टूरिज्म और ₹34 हजार सरकारी नौकरियों का उल्लेख

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो में कई लोग सवार थे। अचानक वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों के रेस्क्यू कार्य में जुट गए।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन: 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजा विजन; 140 श्रेष्ठ विचारों पर सीएम धामी करेंगे सीधा संवाद

घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

मौके पर पुलिस और प्रशासनिक टीमें भी पहुंच गई हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है, वहीं वाहन के तकनीकी कारणों और सड़क की स्थिति को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Ad_RCHMCT