नशे पर उधमसिंहनगर पुलिस का करारा प्रहार, भारी मात्रा मे लगभग 500000/- रुपये (पांच लाख रुपये) के नशीले इंजेक्शन बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

नशे पर उधमसिंहनगर पुलिस का करारा प्रहार, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद।।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा जनपद उधमसिंह नगर की एस० ओ०जी व ए०डी०टी०एफ० टीम को जनपद उधमसिंह नगर क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

जिस क्रम में एस०ओ०जी० व एण्डी०टी०एफ० की टीमों द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक 03/06/2022 को अभियुक्त गुरुपालसिंह उर्फ मंगा पुत्र सुखविन्दर सिंह निवासी जगतपुरा वार्ड नं0 20 थाना ट्रांजिट कैम्प जनपद उधमसिंह नगर को बराड़ कालोनी तिराहा रामपुर बार्डर रुद्रपुर से गिरफ्तार करते हुए

यह भी पढ़ें 👉  मंत्रिमंडल बैठक: सीएम धामी ने ऊर्जा-ईंधन बचत के लिए वर्क फ्रॉम होम, नो व्हीकल डे, EV नीति व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

इसके कब्जे से 01 अदद स्वीफ्ट कार में नशे के कुल 1473 इंजैक्शन कीमत करीब 500000/- रुपये (पांच लाख रुपये) बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त गुरुपाल सिंह उर्फ मंगा द्वारा बताया गया कि वह काफी समय से नशे का कारोबार कर रहा है । पकड़े गये नशे के इंजेक्शनों के बारे में अभियुक्त गुरुपाल सिंह उर्फ मंगा उपरोक्त ने बताया कि वह पकड़े गये इंजैक्शन सरफराज उर्फ मामू पुत्र मौ० असफाक निवासी तेवरखास थाना बिलारी जिला मुरादाबाद ( उ०प्र०) से लेकर आया है।

सरफराज उर्फ मामू नशे का बड़ा कारोबारी है जिसने बिराली क्षेत्र में डायजापाँम व ब्रोफिन के इंजेक्शन बनाने की फैक्ट्री लगा रखी है जो रुद्रपुर क्षेत्र के कई लोगों को इंजैक्शन सप्लाई करता है सरफराज उर्फ मामू का एक खास आदमी राजू गुमड़िया भी है जो उससे इंजैक्शन लाकर रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर क्षेत्र में सप्लाई करता है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल की सख्त कार्रवाई: पुलिस के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला अभियुक्त कार सहित गिरफ्तार।

कुछ दिन पूर्व में उक्त सरफराज उर्फ मामू से 2100 इंजेक्शन लेकर आया था। जिसमें से 1473 इंजैक्शन पकड़े गये बांकी बेच दिये हैं। गिरफ्तार अभियुक्त गुरुपाल सिंह उर्फ मंगा उपरोक्त व सह अभियुक्त सरफराज उर्फ मामू

उपरोक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली रुद्रपुर में मुOFIR NO. 356/2022 धारा 8/22/29/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है। उत्तराखण्ड राज्य में दूसरी बार इंजैक्शन की इतनी बड़ी खेप पकड़ी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी महाविद्यालय रामनगर की अनूठी पहल, स्कूलों में निशुल्क योग शिविरों के माध्यम से समाज को स्वास्थ्य के प्रति कर रहे सजग।

पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा 5000/- रुपये ईनाम की घोषणा की गयी है।

फरार अभियुक्त –

सरफराज उर्फ मामू पुत्र मौ० असफाक निवासी तेवरखास बिलारी जिला मुरादाबाद ( उ०प्र०)

बरामद माल

  1. कुल 1473 इंजैक्शन (325 ब्रोफिन, 325 डायजापॉम, 423 ऐबिल इंजैक्शन) कीमत करीब 05 लाख रुपये ।
  2. 01 अदद स्वीफ्ट कार UK065-1004 रंग सिल्वर ।
Ad_RCHMCT