बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा वाहन, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं इसी क्रम में सड़क हादसे को लेकर मामला राज्य के गढ़वाल मंडल के चमोली क्षेत्र के सामने आ रहा है यहां पर चमोली के गैरसैण मार्ग पर गहरी खाई में वाहन गिरने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने शव बरामद कर उसे पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकारों की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार को थाना कर्णप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित कराया गया कि गैरसैण मार्ग के पास एक वाहन खाई मे गिर गया है जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी रतन शाही अपनी टीम के साथ मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट

और रेस्क्यू अभियान चलाया SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 200 मीटर नीचे गहरी खाई मे उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से शव को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

उपरोक्त वाहन यूके07 एडी- 4432 संजय सिंह रावत उम्र -40 पुत्र दीपक सिंह रावत ग्राम सिरी, तहसील ,कर्णप्रयाग, जिला, चमोली उत्तराखण्ड चला रहा था जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

एसडीआरएफ टीम में मुख्य आरक्षी रतन शाही , आरक्षी विकास रावत, विकास कुमार ,हर्ष लाल ,दीपक कुमार ,राजेंद्र सैलानी ,पैरामेडिक्स कमल सिंह, चालक भूपेंद्र आदि शामिल रहे।

Ad_RCHMCT