यहां रिश्ते हुए शर्मसार -बेटे ने मां के साथ किया दुष्कर्म,भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में रिश्तो को शर्मसार करने के कई खबरें सामने आती रहती है एक ऐसे ही बड़ी खबर पौड़ी गढ़वाल के एक गांव से आई है, जहां एक बेटे ने मां से दुष्कर्म कर रिश्तों को तार-तार कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट

पुलिस के अनुसार आरोपित मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र पौड़ी के एक गांव में एक महिला अपने बेटे व पति के साथ रहती है। महिला का एक बेटा दिल्ली व बेटी रोहतक में रहती है। गांव में साथ रह रहे बेटे की मानसिक बीमारी का उपचार उन्होंने तीन माह पहले ही देहरादून के एक मानसिक चिकित्सालय से कराया था।पिता पहुंचे तो आरोपित ने उनकी भी पिटाई कर दी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

बताया गया कि बीते रविवार देर शाम मां जब बेटे के कमरे में उसे खाना देने गई, तो आरोपित ने मां के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपित ने मां की पिटाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान दूसरे कमरे में रह रहे पिता पहुंचे, तो आरोपित ने उनकी भी पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

प्रभारी कोतवाल महेश रावत ने बताया कि आरोपित बेटे के खिलाफ मां की तहरीर पर दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपित को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया।

Ad_RCHMCT