उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल

शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड के दौरे पर सोमवार को देहरादून पहुंचे। उनके प्रदेश आगमन पर उत्तराखंड के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तराखंड आगमन; जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत

इस अवसर पर ऋषिकेश के भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तड़ियाल भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

Ad_RCHMCT