उत्तराखंडः होटल की छत पर लगी आग, मच गया हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र स्थित तपोवन में सोमवार शाम एक भीषण अग्निकांड हुआ। होटल की छत पर अचानक आग लगने से वहां रखे फर्नीचर समेत कई सामान जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शेड के नीचे चल रहे वेल्डिंग कार्य के दौरान लगी, जिसकी चिंगारी ने पूरे छत को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं जनसमस्याएं, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

स्थानीय नागरिकों, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश दत्त पांडे के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 5 बजे तपोवन सराय के पास एक होटल की छत पर आग लगने की सूचना मिली।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख करने पर जताया आभार

 पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत फायर ब्रिगेड को भी बुलाया, लेकिन होटल संकरी गली में स्थित होने के कारण दमकल की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पाइप के जरिए पानी डालकर आग को बुझाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर्यटन के लिए बनेगा 5 वर्षीय मास्टर प्लान: प्राइवेट इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर; युवाओं को मिलेगा इंटरनेशनल गाइड बनने का मौका

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि वेल्डिंग के काम से निकली चिंगारी ने आग को भड़काया, जिससे लकड़ी और अन्य सामान जल्दी जलने लगा। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, जो कि एक राहत की बात है।

Ad_RCHMCT