उत्तराखंड बजट सत्र: भुवन कापड़ी का कंबल ओढ़कर सरकार पर ठंड का तंज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने एक अलग अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। आज वह मोटे कंबल ओढ़कर विधानसभा पहुंचे और आरोप लगाया कि सत्ताधारी विधायकों को गैरसैंण में ठंड लगती है, इसलिए उन्होंने वहां विधानसभा सत्र नहीं करवाकर देहरादून में इसे आयोजित किया है।

कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी का यह विरोध तब सामने आया, जब कल उन्होंने विधानसभा में हाथ-पैर में बेड़ियां डालकर सत्र में हिस्सा लिया था। आज कंबल ओढ़कर वे विधानसभा पहुंचे, साथ ही कई अन्य कांग्रेस विधायक भी कंबल ओढ़े हुए थे। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ताधारी विधायकों को ठंड ज्यादा लगती है, इसलिए गैरसैंण में सत्र नहीं करवाया जा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

गैरसैंण में विधानसभा सत्र ना करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पहले विरोध किया था। आज इस मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने कंबल ओढ़कर विरोध जताया और सरकार पर आरोप लगाया कि ठंड के कारण सत्र गैरसैंण में नहीं हो रहा है। कांग्रेस विधायकों ने इसे सरकार के खिलाफ एक बड़ा मुद्दा बनाते हुए आरोप लगाया कि सरकार गैरसैंण में सत्र आयोजित करने में अनिच्छुक है।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने के बाद यह बजट सत्र वहां आयोजित किया जाना था, लेकिन सरकार ने इसे देहरादून में आयोजित किया। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना कर सरकार को घेरने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

वहीं, सत्ता पक्ष के विधायक खजान दास ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि गैरसैंण विधानसभा में काम चल रहा है, जिस कारण यह सत्र देहरादून में आयोजित किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वादे का हवाला देते हुए आश्वासन दिया कि अगला ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसैंण में ही आयोजित किया जाएगा।

Ad_RCHMCT