उत्तराखंडः इस जिले में मकर संक्रांति पर्व पर डीएम ने संशोधित किया अवकाश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मकर संक्रांति पर्व और माघ मेले को लेकर जिलाधिकारी ने उत्तरकाशी जिले में सार्वजनिक अवकाश की तिथि में बदलाव किया है।

 शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, देहरादून द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश सूची में संशोधन करते हुए 18 जनवरी को माघ मेला अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब बदलकर 14 जनवरी, 2025 (मंगलवार) को मकर संक्रांति पर्व माघ मेले के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने एक आदेश जारी कर कहा कि मकर संक्रांति पर्व के मौके पर उत्तरकाशी जिले के सभी सरकारी और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों में 14 जनवरी को अवकाश रहेगा।

Ad_RCHMCT