उत्तराखंडः इस जिले में इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने 11 एसएसआई, 25 दरोगा और 8 निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई पुलिसकर्मियों को पदोन्नति के बाद नई तैनाती मिली है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के विरुद्ध मुखानी पुलिस की कार्यवाही 55 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

इस बदलाव में खास बात यह है कि झबरेड़ा और कनखल थाने में इंस्पेक्टर की तैनाती के कारण एसएसआई का तबादला नहीं किया गया है, जबकि पथरी और कलियर थाने में पहली बार एसएसआई तैनात किए गए हैं। इसके अलावा कई दरोगाओं को पहली बार नया चार्ज मिला है, जिनमें से कुछ को चौकियों की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नए ट्रांसफर में रितेश शाह को हरिद्वार कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है, जबकि मनोज नौटियाल को पथरी थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमरजीत सिंह को गंगनहर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया, जिन्हें रोशनाबाद पुलिस लाइन से ट्रांसफर किया गया था।

इस ट्रांसफर लिस्ट में धर्मेंद्र राठी को भगवानपुर थाने का एसएसआई बनाया गया है, और संजीत कंडारी को खड़खड़ी चौकी से हरकी पौड़ी चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह से, लक्सर मेन बाजार चौकी प्रभारी नवीन चौहान को भिक्कमपुर चौकी प्रभारी और हरकी पौड़ी चौकी प्रभारी प्रदीप चौहान को एसआईएस शाखा में नई तैनाती दी गई है।

Ad_RCHMCT