उत्तराखंड मौसम विभाग की चेतावनी, दो दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना को लेकर मौसम बुलेटिन वीडियो जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने 28 फरवरी तक राज्य के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले चार दिन तक प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है, जिससे तापमान में तेज गिरावट होने के कारण कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में भी बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में उद्योग समूह दें साथ: 'सीएसआर डायलॉग' में सीएम धामी की बड़ी अपील; देश की दिग्गज कंपनियों के साथ कई एमओयू पर लगे हस्ताक्षर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ 1 मार्च तक प्रदेशभर में सक्रिय रहेगा, जिससे मौसम में और बदलाव आएगा। इस दौरान मैदान से लेकर पहाड़ों तक तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम में यह बदलाव प्रदेशवासियों के लिए ठंड का नया दौर लेकर आ सकता है, और 1 मार्च से मौसम साफ होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश
Ad_RCHMCT