उत्तराखंड: इनामी बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस और एक 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच बीती रात मुठभेड़ हुई। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाश साबिर को रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन साबिर स्कूटी से भागने लगा। न्यू शिवालिक नगर के कच्चे रास्ते पर उसकी स्कूटी फिसल गई, और इसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन

पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने घटनास्थल का दौरा किया और अस्पताल जाकर घायल बदमाश से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

पुलिस के अनुसार, साबिर पर पहले भी 307 और 376 जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। वह पुलिस पर हमला करने और एक होमगार्ड को घायल करने के बाद से फरार था। उसके पकड़े जाने पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

एसएसपी डोभाल ने बताया कि पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जब उसे पकड़ने के प्रयास किए गए, तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायर में वह घायल हो गया।

Ad_RCHMCT