उत्तराखंड:-यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर:-राज्य के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां शादी समारोह में शामिल होने हल्द्वानी के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार की सुबह युवक का शव कार से बरामद हुआ है।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के दो साथी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि हल्द्वानी के कटघरिया निवासी धीरज बिष्ट (25 वर्ष) पुत्र स्व. पान सिंह अपने दो दोस्तों के साथ ऑल्टो कार से काशीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन

आज सुबह बाजपुर रोड स्थित एक पैलेस के पास धीरज का शव ऑल्टो कार से बरामद किया गया। सूचना पाकर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

मामले में जानकारी देते हुए काशीपुर सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि तीनों युवकों ने लामाचौड़ में बीयर आदि नशे का सेवन किया था। इसके बाद तीनों काशीपुर पहुंचे थे। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT