Uttrakhand weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान,इन पांच जिलों मे गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तीव्र बौछार,तेज हवाओं की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather
Uttrakhand weather-राज्य मे हो रही भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम बदलने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।जहाँ मौसम पूर्वानुमान मे मौसम विभाग ने चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा,तथा चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बताई थी वहीं  उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने रात्रि 9:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा,तथा चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं ,जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तेज बौछार होने तथा झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की बात कही है।वहीं येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है तथा झौकेदार हवाएं से पेड़ों के जड़ से उखाड़ने की भी संभावना है इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की भी चेतावनी दी है।

Ad_RCHMCT