दुःखद- हल्द्वानी में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के बेलबाबा के पास शनिवार तड़के हुए  एक सड़क हादसे में वनभूलपुरा निवासी कासिफा की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके पति युसूफ की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

सूचना के अनुसार, युसूफ और कासिफा बाइक से बिलासपुर रिश्तेदारी जा रहे थे, तभी पीछे से एक हरियाणा नंबर की कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में बाइक सवार दंपति के अलावा कार में सवार तीन लोग भी घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा: 7 बड़ी घोषणाएं—प्रदेश में बनेगा 'युवा आयोग', 3 पर्वतीय जिलों में इंडस्ट्रियल पार्क और शुरू होगा 'बाल वीरता पुरस्कार'

बीती रात कासिफा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके पति युसूफ की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे में शामिल वाहन की पहचान की जा रही है।

Ad_RCHMCT