सोशल मीडिया फेम के लिए अवैध असलहों का खौफनाक खेल, युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर फेम पाने की चाह ने कुछ युवाओं को अपराध की ओर धकेल दिया है। ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नशे में हंगामा करने वाले सुरेंद्र सिंह को पिता की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। युवक की अलमारी से पुलिस ने देशी राइफल 315 बोर और एक देशी राइफल 12 बोर बरामद की।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

पुलिस को गुरबख्स सिंह ने बताया कि उनका बेटा नशे में था और घर में झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को शांत कराया और कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सुरेंद्र की अलमारी से दो असलहे मिले, जिनसे वह परिवार को डराता था।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

सुरेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसे सोशल मीडिया रील बनाने का शौक है, इसलिए उसने असलहे अपने पास रखे थे। असलहे सतुइया के रहने वाले एक युवक से लाए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT