विदेशों में रोजगार के अवसरों के अनुरूप उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा कौशल व भाषा प्रशिक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले तीन देशों के भारतीय राजदूत

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में जमैका में भारत के उच्चायुक्त मयंक जोशी, इथियोपिया में भारत के राजदूत देवेश उत्तम एवं जाम्बिया में भारत के उच्चायुक्त आलोक रंजन झा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संबंधित देशों में उपलब्ध रोजगार की नई संभावनाओं, कुशल मानव संसाधन (Skilled Manpower) की मांग और उत्तराखंड के युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विदेशों में जिन क्षेत्रों में रोजगार की अधिक संभावनाएं हैं, उनकी जानकारी के लिए संबंधित भारतीय मिशनों के साथ निरंतर समन्वय रखा जाए। उन्होंने रेखांकित किया कि अंतरराष्ट्रीय मांग और विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार राज्य के युवाओं को तकनीकी कौशल के साथ-साथ आवश्यक भाषा प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

बैठक में जाम्बिया में शिक्षा व कृषि, जमैका में स्वास्थ्य (विशेषकर नर्सिंग) व पर्यटन, तथा इथियोपिया में लॉजिस्टिक्स, फार्मास्युटिकल व फ्लोरीकल्चर के क्षेत्र में कुशल युवाओं की मांग को लेकर रूपरेखा साझा की गई। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के सफल होम स्टे मॉडल, फार्मा, उद्योग, आयुर्वेद और वेलनेस सेक्टर की असीम संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों को इनसे परिचित कराने पर भी विशेष बल दिया।

Ad_RCHMCT