प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत; नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम पुष्कर सिंह धामी

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंवावाला (देहरादून) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त और प्रभावी माध्यम बन चुका है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले आम नागरिकों के अभिनव प्रयासों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाता है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री ने इस संबोधन में युवाओं को नशे की कुरीतियों से दूर रहने और ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने का जो आह्वान किया है, वह अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त और स्वस्थ युवा शक्ति ही सशक्त व आत्मनिर्भर भारत की मजबूत आधारशिला है, जिससे राष्ट्र निर्माण को नई ऊर्जा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक सरल और रोचक माध्यमों से पहुंचाने के प्रयास युवाओं में राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर देवभूमि के युवाओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात कर एक स्वस्थ, नशा मुक्त और विकसित समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

Ad_RCHMCT