बड़ी खबर -विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में महिलाओं ने पुलिसकर्मियों एवं सैनिकों को बांधी राखी

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षा बंधन से पूर्व मंगलवार को विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में महिलाओं ने तल्लीताल कैंट में एच बालकृष्ण,राजपाल सिंह नवनीत सिंह आवेद कुमार आदि सैनिको तथा तल्लीताल एसओ रोहिताश सागर शिवराज राणा,अमित कुमार संतोष कुमार सहित मल्लीताल थाने में पुलिसकर्मियों के कलाई पर राखी बांधी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल आपदा प्रबंधन: फ्लैट मैदान से लेकर गौला नदी तक मॉक ड्रिल का सफल प्रदर्शन

विधायक सरिता आर्य ने सभी देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की रक्षा करने वाले फौजी व शहर की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मी अपने परिजनों से दूर रहकर हम लोगो की सुरक्षा में लगे रहते है,

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के सपनों को उड़ान: सीएम धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- आपकी कार्यशैली और संवेदनशीलता ही अब आपकी असली पहचान

और इतने बड़े पर्व राखी के मौके पर भी वे अपने परिजनों से दूर है,उनको अपनो की कमी महसूस नही हो इसलिए हमारे द्वारा हर वर्ष रक्षा बंधन के मौके पर देश की रक्षा करने वाले सैनिको व पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर राखी बांधी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर :युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, फ्री इंग्लिश टाइपिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई

इस दौरान मुन्नी तिवारी,समाजसेवी सरस्वती खेतवाल,मनोज जोशी,हरीश राणा,रीना मेहरा,सावत्री सनवाल,मीना भट्ट,मीनू,विमला अधिकारी,बहादुर सिंह बिष्ट,भीम भाई बीके बीना,ऋचा रिया,खष्टी बिष्ट,राधा खोलिया ममता साह आदि मौजूद रहे

Ad_RCHMCT