नैनीताल जिले से आ रही बढ़ी खबर,हल्के वाहनों के लिए खुला भवाली-नैनीताल मार्ग,ये है टाइमिंग।।

ख़बर शेयर करें -

हल्के वाहनों के लिए खुला भवाली- नैनीताल मार्ग।

 सुरक्षा के दृष्टिगत सांय के समय (अंधेरे होने पर) सभी वाहनों के लिए यातायात रहेगा प्रतिबंधित- जिलाधिकारी, नैनीताल।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में लोनिवि भवाली द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आज दोपहर में हल्के वाहनों के लिए भवाली- नैनीताल मोटर मार्ग खोल दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

जिलाधिकारी ने बताया कि अभी यह मार्ग सिर्फ हल्के वाहनों के लिए खोला गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत अभी अँधेरे होने पर लगभग 06:30 बजे से प्रातः 05:30 बजे तक सभी वाहनों के आवागमन हेतु मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

साथ ही लोनोवि द्वारा मार्ग में भारी वाहनों के यातायात हेतु भी निरन्तर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही भारी वाहनों के लिए भी मार्ग खोल दिया जाएगा। विदित है कि भारी वर्षा के कारण विगत दिनों यह मार्ग पहाड़ी आने से बंद हो गया था।

Ad_RCHMCT