हल्द्वानीः तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।  जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, मोथरोवाला स्थित आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बाईपास रोड पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली (नं. UK 06 BJ 9562) और बाइक (नं. UK 06 AL 6406) की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार विमल पाठक निवासी छतरपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी नितिन पाठक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर्यटन के लिए बनेगा 5 वर्षीय मास्टर प्लान: प्राइवेट इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर; युवाओं को मिलेगा इंटरनेशनल गाइड बनने का मौका

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। घायल नितिन पाठक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

Ad_RCHMCT