केंद्रीय सेवा में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धि, चार अफसर IG रैंक में चयनित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) रैंक में इंपैनल किया गया है। इनमें 2005 बैच के एक और 2007 बैच के तीन आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए देशभर के कुल 65 आईपीएस अधिकारियों की सूची सार्वजनिक की है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र; प्रदेश में 3.09 लाख महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी'

गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी संजीव कुमार की ओर से जारी सूची के अनुसार, यह अधिकारी 2003 से 2007 बैच के बीच के हैं। उत्तराखंड से जिन अफसरों का नाम इस सूची में शामिल किया गया है, उनमें 2005 बैच के कृष्ण कुमार वीके और 2007 बैच के सदानंद दाते, सुनील मीणा तथा सेंथिल अबुदई शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

गौरतलब है कि आईपीएस सदानंद दाते और सेंथिल अबुदई पहले से ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। अब आईजी रैंक में इंपैनल्ड होने के बाद इन अधिकारियों को केंद्र में और बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: नए पर्यटन स्थलों और सर्किट पैकेज पर मुख्य सचिव की समीक्षा; 15 दिन में फिर होगी बैठक

यह पैनलिंग केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व एजेंसियों में सीनियर पदों पर नियुक्ति का रास्ता खोलती है। उत्तराखंड पुलिस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Ad_RCHMCT