उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश, मौसम विभाग की सतर्क रहने की दी सलाह

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून की शुरुआत के साथ बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, लेकिन भारी बारिश के चलते भूस्खलन और नदी-नाले उफान पर होने की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ​राइंका ढेला में मनी कवि त्रिलोचन और चंद्रकुंवर बर्त्वाल की जयंती, कविता पाठ से गूंजा परिसर

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून समेत अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'

प्रदेश के सभी जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिसके चलते येलो अलर्ट भी जारी है। मौसम विभाग ने लोगों से आवश्यक सावधानियां बरतने का आग्रह किया है।

राजधानी देहरादून में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। यहाँ अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

प्रदेश में मानसून की सक्रियता के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

Ad_RCHMCT