उत्तराखंड में टला बड़ा हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर खाई में गिरा, इलाके में दहशत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शनिवार सुबह मसूरी के प्रसिद्ध केम्पटी फॉल क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल से भरा एक टैंकर ट्रक अचानक पेट्रोल पंप के सामने गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रक के ईंधन टैंक फट गए, जिससे डीजल और पेट्रोल का तेज रिसाव शुरू हो गया और पूरे इलाके में आग लगने का खतरा गहरा गया।

घटना सुबह उस समय हुई जब देहरादून से आ रहा ट्रक केम्पटी फॉल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन आपूर्ति के लिए रुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक ने ट्रक को हैंड ब्रेक लगाकर खड़ा किया और पंप की ओर चला गया। कुछ ही क्षणों में ट्रक धीरे-धीरे पीछे खिसकते हुए खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

खाई में गिरते ही ट्रक के टैंक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और पेट्रोल-डीजल की धारा सड़क की ओर बहने लगी। रिसाव के कारण पूरे क्षेत्र में पेट्रोल की तीव्र गंध फैल गई। सूचना मिलते ही केम्पटी पुलिस और मसूरी फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। आग की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक-2036 के लिए मिशन मोड में उत्तराखंड: 150 युवा प्रतिभाओं को मिलेगा वैज्ञानिक प्रशिक्षण; मुख्य सचिव ने दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

फायर सर्विस और स्थानीय प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने विशेष पाइपों की मदद से रिसाव कर रहे ट्रक से ईंधन को एक अन्य खाली टैंकर में स्थानांतरित करना शुरू किया, जिससे किसी भी तरह की चिंगारी या घर्षण से आग लगने की संभावना को टाला जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि 'प्रकृति के प्रहरी' हैं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन पर जोर

फायर ऑफिसर धीरज तडियाल ने बताया कि दीपावली के समय इस प्रकार की घटना बेहद संवेदनशील और खतरनाक हो सकती थी। पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ले रही है।

Ad_RCHMCT