मौसम विभाग की चेतावनी-देहरादून, नैनीताल समेत इन जिलों में चमक-गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। निचले इलाकों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों में बारिश, बर्फबारी सहित ओलावृष्टि एवं तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मोरारी बापू की श्रीराम कथा संपन्न: समापन समारोह में पहुंचे सीएम धामी; बोले- 2 महीने में 45 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, कुंभ 2027 होगा ऐतिहासिक

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 21 एवं 22 फरवरी को राज्य के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश एवं बर्फबारी होने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार जिलों में कहीं कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: नैनीताल में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम का आदेश जारी!

वहीं ओलावृष्टि एवं झोंकेदार हवाएं चलने की अधिक संभावनाएं है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हल्का हिमपात होने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।  23 और 24 को पहाड़ के 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

Ad_RCHMCT