भीषण सड़क हादसाः गाड़ियों की जोरदार टक्कर, एक की मौत, कई घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को राजधानी देहरादून के धूलकोट डाट काली मंदिर के पास तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने और एक साथ जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही काले रंग की होंडा एकॉर्ड से टक्कर मारी। इसके बाद उसी दिशा में जा रही सफेद रंग की वेन्यू गाड़ी का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और तीनों वाहन एक-दूसरे से टकरा गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में पीएम पोषण योजना की राज्य स्तरीय बैठक में सोशल ऑडिट, डिजिटल ट्रैकिंग और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण पर जोर दिया गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान और किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पुलिस की प्राथमिक जांच में हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड ड्राइविंग को माना जा रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक और घायलों के परिजनों को दे दी है, जहां दुख की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ​बीकेटीसी की बड़ी कार्रवाई: केदारनाथ धाम वीआईपी बिल विवाद पर बैठी जांच समिति, 3 सप्ताह में आएगी रिपोर्ट!

पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है और दोषी ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Ad_RCHMCT