नैनीताल-खाई मे गिरा डंपर,1 की मौत,परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-खाई मे गिरा डंपर,1 की मौत,परिवार में कोहराम।।

बेतालघाट (नैनीताल)-राज्य में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, ताजा मामला बेतालघाट के शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पर शनिवार सुबह उपखनिज से भरा डंपर खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

घटना में डंपर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि डंपर चालक घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरबीएम लेकर खैरना से पहाड़ की तरफ जा रहा डंपर भुजान के पास एक सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  सालम क्रांति दिवस: राइंका ढेला में याद किए गए 1942 के वीर संग्रामी

डंपर के खाई में गिरने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल आनंद राम (55) पुत्र मदन राम निवासी जसिया घूना रातीघाट को खाई से निकालकर सीएचसी गरमपानी ले गए।

इलाज के दौरान आनंद राम की मौत हो गई। खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

बताया जा रहा है की जिस जगह पर डंपर खाई में गिरा वहा सड़क किनारे सुरक्षा दीवार लंबे समय से टूटी हुई है।

Ad_RCHMCT