उत्तराखंड-मौसम विभाग ने जारी किया मौसम अलर्ट,जानिये क्या है मौसम का पूर्वानुमान।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-मौसम विभाग ने जारी किया मौसम अलर्ट, जानिये क्या है मौसम का पूर्वानुमान।।

राज्य में आज से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है,मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज के मौसम करवट लेना शुरू करेगा।

मौसम विभाग ने प्रदेश में 29 जून तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में 27,28, 29 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

मौसम विभाग के निदेशक के मुताबिक रविवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़ सहित कुमाऊं मंडल के अन्य इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

तो वहीं मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। जिसके बाद 27 जून को इस बरसात का दायरा बढ़ेगा और धीरे-धीरे यह नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के अलावा कुछ अन्य जिलों में भी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

इसके साथ ही 28 जून को देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। जबकि 29 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कुल मिलाकर अगले कुछ दिन प्रदेश में पूर्ण रूप से मौसम बदलने के आसार लगाये जा रहे हैं।

Ad_RCHMCT