​रामनगर में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का महाधिवेशन: महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी नीतियों के खिलाफ हुंकार

ख़बर शेयर करें -


उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का द्विवार्षिक महाअधिवेशन
अग्रवाल सभा भवन में शुरू।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का द्विवार्षिक महाअधिवेशन केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी के संबोधन के साथ अग्रवाल सभा भवन में शुरू हो गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में पी सी तिवारी ने कहा कि 2009 में अस्तित्व में आई उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी उत्तराखंड की जनता की आवाज बन गई है। जब भी उत्तराखंड की जनता किसान, मजदूर, छात्र नौजवानों, महिलाओं, कर्मचारियों शासन प्रशासन का उत्पीड़न, शोषण,दमन होता है तो उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी सबसे पहले जनता की आवाज बनकर सामने आती है। केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि आज केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश एवं प्रदेश गंभीर संकट में आ गया है। केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों के कारण हर मोर्चे पर असफल हो गई है। आज मोदी सरकार की विदेश नीति के कारण देश अलग-थलग पड़ गया है। आर्थिक मोर्चे पर देश गंभीर संकट में आ चुका है। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए प्रधानमंत्री अपनी असफलता को जनता को उपदेश दे रहे हैं। महंगाई ,बेरोजगारी चरम सीमा पर है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हर पेपर लीक हो रहा है, कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। सार्वजनिक उपक्रम को अपने चेहतों को कौड़ी के दामों पर बेचा जा रहा है। केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि आगे का समय बहुत ही चुनौती पूर्ण है। मोदी सरकार ने सारे संवैधानिक संस्थाओं पर अपना नियंत्रण बना लिया है। चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रह गया है। लोगों का मताधिकार छीना जा रहा है। एक समुदाय को दूसरे समुदाय से लड़ाया जा रहा है।ऐसे समय में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के हर कार्यकर्ता कि जिम्मेदारी बनती है कि वह मजबूती के साथ, विचार के साथ खड़ा रहे तथा जनता के पक्ष में खड़े होकर नेतृत्व प्रदान करें।
उत्तराखंड पर्यटन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने पार्टी की द्विवार्षिक रिपोर्ट को सदन में रखा। प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने बताया कि इन दो वर्षों में पार्टी ने सम्मेलन में लिये गये निर्णय एवं संकल्प को सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के सहयोग से हर संभव पूरा करने का प्रयास किया है। सदन ने प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी द्वारा रखी गई वार्षिक रिपोर्ट को ध्वनिमत रूप से पारित किया। प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। शासन प्रशासन पूरी तरह कॉर्पोरेट माफियाओं के इसारे पर कम कर रहें हैं। सरकार की नीतियो एवं काम करने के तरीके पर असहमति व विरोध दर्ज करने वाले चाहेविपक्ष के लोग हो, सत्ता पक्ष से जुड़े लोग हो, मीडिया से जुड़े लोग हों उनके साथ दुश्मन जैसा बर्ताव किया जा रहा है। प्रभात ध्यानी ने जनता से एकजुट होने तथा जन विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने की अपील की।अगले सत्र में केंद्रीय पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य, संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ता अपनी बात रखेंगे। विमर्श जारी है। कल 2 जून को खुलारखा गया है जिसमें जन आंदोलन से जुड़े हुए राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोग अपनी बात रखेंगे तथा आगे की रणनीति बनायेंगे । सम्मेलन को केंद्रीय पदाधिकारी नरेश नौडियाल, कुलदीप मधवाल, . जे पी बडोनी, दिनेश उपाध्याय , आनन्दी वर्मा, नारायण राम, अमीनुर रहमान, भोपाल रावत, राजकुमार त्यागी, प्रकाश जोशी मनमोहन अग्रवाल लालमणि आसिफ, किरण आर्य अल्मोड़ा, उत्तराखंड छात्र संगठन भारती पांडे,किरण आर्य रामनगर , जन कवि बल्ली सिंह चीमा, पत्रकार चारु तिवारी सहित उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ad_RCHMCT