धराली आपदा में दुपट्टे से बांधी थी राखी, अब अहमदाबाद से भेजी स्नेह की डोर: धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी

ख़बर शेयर करें -

अहमदाबाद निवासी धनगौरी बरोलिया ने रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी भेजते हुए एक अत्यंत भावुक पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने पिछले वर्ष उत्तरकाशी के धराली में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के दौरान मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया। उन्होंने बताया कि उस कठिन समय में जब मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर वहां फंसे लोगों से मिल रहे थे, तब रक्षाबंधन का पर्व निकट होने पर उनके पास कोई राखी नहीं थी। ऐसे में उन्होंने अपने दुपट्टे का एक छोटा सा टुकड़ा फाड़कर मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र के रूप में बांध दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत; नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम पुष्कर सिंह धामी

धनगौरी ने पत्र में लिखा कि उसी दिन उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना धर्म भाई मान लिया था। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के पौराणिक प्रसंग का स्मरण करते हुए कहा कि जिस प्रकार संकट के समय भगवान श्रीकृष्ण द्रौपदी के संबल बने थे, उसी प्रकार धराली की उस विषम परिस्थिति में मुख्यमंत्री धामी ने वहां फंसे लोगों का हौसला बढ़ाकर सहारा दिया। इस वर्ष अहमदाबाद में होने के बावजूद उन्होंने अपने धर्म भाई के प्रति स्नेह प्रकट करते हुए राखी भेजी और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर जनसेवा की मंगलकामना की।

Ad_RCHMCT